गम्हरिया थाना अतर्गत शीतला मंदिर के निकट एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान जगन्नाथ गोप के रूप में हुई है।घटना आज दोपहर की संभावना बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि चार से पांच लोगों ने धारदार हथियार से जगन्नाथ को बुरी तरह से काट कर हत्या की है।
हत्या की खबर मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के भाई ने कहा कि शिवम् प्रमाणिक, शिबू ओर गणेश ने हत्याकांड को अंजाम दिया है, जगन्नाथ ओर गणेश के बीच किसी बात का विवाद हुआ था, इसके बाद प्रेम नायक उसे घर से बुलाने आया था, बाद में उसकी हत्या कर दी गई।। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है, पत्नी की पहले ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

