जमशेदपुर में सीबीआई ने करीब 2 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को फोन कर खुद को CBI, पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराता था। इसके बाद फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों से लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए जाते थे।
सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल, लैपटॉप और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

