जमशेदपुर में लोगों को साफ और सुरक्षित भोजन मिले, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के कई नामी होटल और रेस्टोरेंट में अचानक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों की रसोई में गंदगी, साफ-सफाई की कमी और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला। कई जगह खाद्य सामग्री को सही तरीके से नहीं रखा गया था, जबकि रसोई का माहौल भी अस्वच्छ पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने के प्रतिष्ठानों की समय-समय पर जांच जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं गंदा या असुरक्षित भोजन परोसा जा रहा हो तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
डोमिनोज – रेडिसन ब्लू समेत 12 प्रतिष्ठानों को नोटिस। इन होटल के हुए सैंपल फेल – डोमिनोज पिज़्ज़ा साकची,होटल रेडिसन ब्लू बिष्टुपुर,टाइम आउट,रिलायंस रिटेल,जी टाउन क्लब बिष्टुपुर,न्यू महारानी कनफेक्शनरी बर्मामाइंस,खाना ड्रामा बिष्टुपुर,सोनी हॉस्पिटेलिटी सर्विसेज बिष्टुपुर,रमेश चनाचूर बिष्टुपुर, मोस्टफी चनाचूर परसुडीह, मां दुर्गा मिष्ठान भंडार डिमना रोड इन होटलों के सैंपल में कुछ न कुछ गड़बड़ी पाई गई है।

