जमशेदपुर: शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी राहुल दुबे ने आखिरकार बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। राहुल दुबे के सरेंडर के बाद इस बहुचर्चित मामले की जांच ने एक नया जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही पुलिस राहुल दुबे की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लगातार बढ़ते दबाव और कार्रवाई की आशंका के बीच उसने स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उससे हत्या की पूरी साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना के पीछे की वजहों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं, जिससे पूरे मामले का खुलासा करने में मदद मिलेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ पूरी होने के बाद राहुल दुबे को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, इस आत्मसमर्पण के बाद शहर में एक बार फिर हिमांशु सिंह हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजर अब पुलिस जांच के अगले कदम पर टिकी हुई है।

