1 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

जमशेदपुर: संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती की पहल पर परसुडीह थाना परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर ने थाना के पुलिसकर्मियों की आँखों की जाँच की तथा उन्हें नेत्र जांच में आवश्यक सलाह दी।

शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों की दृष्टि जांच, आंखों से संबंधित सामान्य समस्याओं की पहचान एवं आवश्यक चिकित्सालय परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात समाज की सुरक्षा और सेवा में लगे रहते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी समाज की जिम्मेदारी है ।इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा या निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया ,ताकि पुलिसकर्मी अपनी आंखों की नियमित जांच कर कर स्वस्थ रह सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपाध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य सहित मनीष, प्रदीप, एनिमा, दीप्ति, कुमकुम एवं उन सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। परसुडीह थाना के पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *