जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर अब रेल परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों को 20 नवंबर के लिए रद्द कर दिया है।
रेलवे के इस फैसले से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
20891/20892: टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस।
68129/68130: टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU।
68131/68132: टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU।
68133/68134: टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU।
22895/22896: हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत
एक्सप्रेसइसके अलावा पुरी, भंजपुर और बारीपदा रूट पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। ट्रेन की जानकारी NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

