जमशेदपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड के विस्तार और चक्रधरपुर रेल मंडल में तकनीकी कार्यों के कारण टाटानगर से जुड़ी 19 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा।
रेलवे के इस फैसले से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, टाटानगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
वहीं, उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। कुछ निर्धारित तारीखों पर उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन नहीं आएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

