जमशेदपुर: औद्योगिक शहर जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से नई तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट का काम जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड को मिला है। इसके तहत टाटा स्टील के प्लांट में नई Push-Pull Pickling Line और Acid Regeneration Plant स्थापित किया जाएगा।
इस नई तकनीक से स्टील की प्रोसेसिंग और गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही इस्तेमाल किए गए एसिड को दोबारा उपयोग करने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
इस प्रोजेक्ट से जमशेदपुर के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके निर्माण और संचालन से जुड़े रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
फिलहाल इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत है कि टाटा स्टील अपने उत्पादन को आधुनिक तकनीक से और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

