जमशेदपुर, 15 नवंबर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को एकता, साहस और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने तथा झारखंड की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
गौरतलब है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। यह दिन पूरे राज्य के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है।

