झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। गुरुवार सुबह घर के पास उसका सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि तलाश के दौरान बच्ची का सिर खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक मासूम बच्ची की जान किसने और क्यों ली?पुलिस जांच के बाद ही इस खौफनाक वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

