झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरो गांव में एक पिता पर अपने ही 17 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नीतेश उरांव नौवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात नीतेश ने अपने पिता को घर से बाहर जाने से रोका था।
इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे, जब नीतेश सो रहा था, तभी उसके पिता ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण नीतेश की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बेटे को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

