जमशेदपुर: शहर में साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से SIM कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने जियो कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक कुमार (19), सन्नी कुमार साव (19) और प्रकाश कुमार (33) के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी SIM कार्ड लेने आने वाले ग्राहकों के KYC दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक से अधिक SIM कार्ड जारी करवाते थे। ग्राहकों को केवल एक SIM कार्ड दिया जाता था, जबकि बाकी SIM कार्ड कथित तौर पर साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे।
इन SIM कार्डों का इस्तेमाल बैंकिंग फ्रॉड और अन्य साइबर ठगी की घटनाओं में किया जाता था।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी SIM कार्ड के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
SIM कार्ड खरीदते समय अपना KYC सावधानी से करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार या OTP न दें। यह भी सुनिश्चित करें कि आपके नाम पर कितने SIM कार्ड सक्रिय हैं।

