जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे की योजना के तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या मौजूदा 5 से बढ़ाकर 9 करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही स्टेशन के दोनों ओर नए भवन, एयर कॉन्कोर्स, पार्किंग और यात्रियों की बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
रेलवे की ओर से टाटानगर को भविष्य में वंदे भारत ट्रेनों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए मेंटेनेंस सुविधाएं विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।
इसके अलावा आदित्यपुर–टाटानगर–सलगाझुड़ी रेलखंड पर तीसरी लाइन और अन्य रेलखंडों पर अतिरिक्त लाइन बिछाने की योजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होने और यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
इन योजनाओं से टाटानगर स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ती यात्री संख्या को संभालने में मदद मिलेगी।

