पुरानी विकास योजनाएं लंबित मिलने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई।पूर्वी सिंहभूम जिले में सांसद और विधायक निधि से स्वीकृत कई विकास योजनाएं अब तक अधूरी हैं। इस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीसी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने, गुणवत्ता की जांच करने और लंबित योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब देखना होगा कि प्रशासन के इन निर्देशों के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की लंबित योजनाएं कितनी जल्दी पूरी होती हैं।

