झारखंड के गिरिडीह जिले के अजीडीह से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, महादेव तिवारी नाम का एक युवक अपने चार साल के बेटे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और बच्चे को नीचे फेंकने की धमकी देने लगा।
बताया जा रहा है कि महादेव तिवारी का अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच वह अपने मासूम बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महादेव तिवारी और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

