झारखंड की राजधानी रांची से नशे के कारोबार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 339 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद स्मार्ट सिटी पेट्रोल पंप के पास निगरानी की गई। पुलिस को देखकर कुछ संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9,100 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस अब इस मामले में दूसरे राज्यों से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

