बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह फुटबॉल मैदान के पास पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन किशोरों को भी पकड़ा गया है।
जांच के दौरान हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर 30 हजार रुपये की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

