जमशेदपुर: रेलवे की ओर से किए जा रहे कार्यों के कारण अक्टूबर महीने में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का असर यात्रियों की यात्रा योजना पर पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, 15 से 20 अक्टूबर तक समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट से ही चलाया जाएगा और वहीं तक वापस लौटेगी। इसके अलावा आसनसोल-टाटा मेमू और टाटा-हटिया एक्सप्रेस के परिचालन में भी निर्धारित तारीखों पर बदलाव की सूचना है।
रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, रूट और समय-सारणी की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या NTES ऐप से जरूर जांच लें।

