सारण, बिहार: जिले में बाढ़ का पानी घटने के बाद हालात की भयावह तस्वीर सामने आई है। मकेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 10 शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
बाढ़ का पानी कम होने के बाद मकेर, परसा और पानापुर इलाकों में खोजबीन तेज की गई। SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं।
वहीं, बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में सड़क मार्ग से परेशानी हो रही है। प्रशासन ने 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री पहुंचाई है और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हवाई मदद भी ली जा रही है।

