जमशेदपुर: रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बंडामुंडा–राउरकेला रेल सेक्शन में पांचवीं रेल लाइन के निर्माण कार्य के कारण 4 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में करीब 44 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की गई हैं। इससे टाटानगर से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, राउरकेला–टाटानगर MEMU, टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। इसके अलावा तेजस राजधानी एक्सप्रेस का रूट भी कुछ दिनों के लिए बदला गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

