जमशेदपुर: जुगसलाई में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मारवाड़ी समाज की कार्यसमिति ने 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं उनके सामाजिक संदेश को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

