जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद और मेधावी स्कूली बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए ₹2,33,300 की आर्थिक सहायता वितरित की। यह राशि शहर के 11 स्कूलों के विद्यार्थियों को पुस्तक अनुदान के रूप में दी गई।
समारोह में पांच प्रोजेक्ट स्कूलों को भी ₹25-₹25 हजार की सहायता दी गई। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार छह जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए ₹50 हजार की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। कुल मिलाकर कार्यक्रम में ₹4,08,300 वितरित किए गए।
मद्रासी सम्मेलनी की ओर से मेधावी विद्यार्थियों की मदद की यह परंपरा 1992-93 से चली आ रही है। संस्था का कहना है कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

