जमशेदपुर। दुर्गा पूजा से पहले टाटानगर रोड ओवरब्रिज (ROB) की खराब सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश और लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों और खराब सतह के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है।
दुर्गा पूजा के दौरान शहर में वाहनों की संख्या और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में टाटानगर ROB पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए रेलवे ने सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसकी मरम्मत कराने का फैसला किया है।
रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की बात कही गई है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पूजा के दौरान इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

