जमशेदपुर: शहर और आदित्यपुर में हाल की आपराधिक घटनाओं को लेकर झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक की। बैठक में गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड और मरीन ड्राइव रेस्टोरेंट फायरिंग की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई।
DGP ने पुलिस को खुफिया तंत्र मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और संगठित अपराध पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

