जमशेदपुर: गोविंदपुर स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मिथुन उरांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मिथुन उरांव काम के सिलसिले में पुणे जा रहे थे और आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिर गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा।

