जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में आज, 1 अक्टूबर 2026, को छुट्टी रहेगी। कंपनी के संशोधित शेड्यूल के अनुसार यह छुट्टी 20 सितंबर को किए गए कार्य के बदले कम्पेन्सेटरी ऑफ के रूप में दी गई है।
वहीं, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भी टाटा मोटर्स का प्लांट, ऑफिस और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
कंपनी के शेड्यूल के मुताबिक 4 अक्टूबर, रविवार को प्लांट में कामकाज होगा। इस दिन विभिन्न विभागों और जनरल ऑफिस में कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके बदले मिलने वाली कम्पेन्सेटरी छुट्टी की तारीख बाद में तय की जाएगी।
इस बदलाव के कारण कर्मचारियों के वीक-ऑफ और ड्यूटी शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

