झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने Form-6 से जुड़े अतिरिक्त SIR घोषणा प्रावधान में बदलाव किया है। जिन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में SIR पूरा हो चुका है, वहां ऑनलाइन Form-6 से अतिरिक्त SIR घोषणा हटा दी गई है। अब नए मतदाता सामान्य Form-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करेंगे।
वहीं, झारखंड में SIR के तहत दावा-आपत्ति, Form-6, Form-7 और Form-8 जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। संशोधित मतदाता सूची 19 अक्टूबर को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

