जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार, कुंज नगर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना एसके मैन्स पार्लर के पास स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है। अचानक हुई चेन छिनतई के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। हालांकि, तब तक दोनों बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस घटनास्थल के आसपास के रास्तों और संभावित भागने के रूट की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

