जमशेदपुर, 30 सितंबर: कदमा स्थित बाला गणपति विलास का प्रसिद्ध गणेश पूजा उत्सव आज धूमधाम से संपन्न होगा। सुबह 9 बजे पूर्णाहुति के बाद शाम 6 बजे रंकिणी मंदिर के सामने महाआरती आयोजित की जाएगी।
महाआरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकलेगा। जुलूस में आकर्षक झांकियों और आतिशबाजी की प्रस्तुति होगी। इस दौरान नर्सिंग और काली अवतार की झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में डीएसपी और कदमा थाना प्रभारी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कमेटी ने शहरवासियों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

