जमशेदपुर। शहर की 19 वर्षीय स्पीड क्लाइंबर जोगा पूर्ति ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। जोगा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 15 मीटर की दीवार को 7.28 सेकंड के सर्वश्रेष्ठ समय में पूरा किया और नौवें स्थान पर रहीं।
जोगा जमशेदपुर की Tata Steel Adventure Foundation (TSAF) Climbing Academy से प्रशिक्षण लेती हैं। उन्होंने 2019 में JRD Tata Sports Complex में क्लाइंबिंग की शुरुआत की थी और बाद में इसे प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में अपनाया।
जोगा के लिए यह एशियन गेम्स में पदार्पण है। अब उनका क्वार्टरफाइनल मुकाबला बुधवार को होगा।
उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

