रांची: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 63 लाख से अधिक मतदाताओं को राहत दी गई है। जिन मतदाताओं को Unmapped या Logical Discrepancy के संबंध में नोटिस मिला है, उन्हें सामान्य परिस्थितियों में ERO/AERO कार्यालय जाकर सुनवाई में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश के अनुसार, संबंधित BLO मतदाताओं के घर जाकर जरूरी दस्तावेज प्राप्त करेंगे और उन्हें ECINET पर अपलोड करेंगे। इसके बाद ERO नियमों के अनुसार मामले पर निर्णय लेंगे। विशेष परिस्थितियों में सुनवाई ऑनलाइन भी हो सकती है।
SIR के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित किए जाने की जानकारी दी गई है।

