जमशेदपुर के NIT जमशेदपुर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव आयोजित की गई। इस दौरान 160 इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान, जिनका कुल वजन करीब 58.42 किलोग्राम था, एकत्र किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ई-वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने और उसे जिम्मेदारी से रिसाइकिल कराने के प्रति जागरूक करना था। अभियान में मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी, UPS, केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा किए गए।

