जमशेदपुर: बिरसानगर की रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि लोहार मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई। अंजलि ABM कॉलेज में पढ़ाई कर रही है और बैंकिंग परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी।
परिजनों के मुताबिक, अंजलि ने पढ़ाई की तैयारी के लिए अपने मामा से 24 हजार रुपये लिए थे और इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी थी। जब परिवार को इस बात का पता चला तो उसे डांट पड़ी। इसके अगले दिन वह सुबह करीब 5 बजे नीला स्कूल बैग लेकर घर से निकल गई।
घर से निकलने से पहले अंजलि ने एक नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने माता-पिता का भरोसा तोड़ने की बात लिखी थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

