पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बोकेया पतरिया गांव के पास कोयल नदी में पांच लोग डूब गए, जिनमें तीन नाबालिग थे। पुलिस के अनुसार सभी पांच लोगों की मौत हो गई और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, करमा पूजा के बाद नदी में करम डाली का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में चार अन्य लोग भी नदी में उतर गए और तेज बहाव की चपेट में आ गएहादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।।

