रांची। बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमीय सिस्टम के असर से झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 26 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से राज्य में भारी बारिश की संभावना है। 23 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जमशेदपुर में भी 23 सितंबर को मध्यम बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज-चमक की संभावना है।
मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

