जमशेदपुर। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बर्मामाइंस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी, अध्यक्ष राजेश सिंह, पप्पू, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, महामंत्री दीपक झा, भोला सिंह, सुनील तिवारी, रविंद्र चौधरी, विनोद झा, सूरज सिंह तथा बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष रितेश झा सहित समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पूजा पंडाल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और आपसी समन्वय से दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से किया जाएगा।
बैठक के दौरान पूजा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और आगामी दिनों में आवश्यक कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

