झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में 85 वर्षीय आनंद सिंह सरदार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उनके भतीजे मधु सिंह सरदार ने कथित तौर पर करनी (धारदार कृषि औजार) से वार कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, मधु अपनी पत्नी के तीन साल पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने को लेकर तनाव में था। आनंद सिंह कथित तौर पर इस बात को लेकर उसे बार-बार ताना देते थे। इसी नाराजगी में हत्या किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।
घटना के बाद पुलिस ने मधु सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया और हत्या में इस्तेमाल खून लगी करनी बरामद करने की जानकारी दी है।

