रांची के BIT Mesra के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार देर रात MSc की छात्रा अंजली मृत पाई गईं। सूचना मिलने के बाद BIT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक डायरी बरामद हुई है। डायरी की कुछ एंट्री में छात्रा के परिवार से जुड़ी परेशानियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

