जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में 12 इंस्पेक्टर और 14 सब-इंस्पेक्टर समेत कुल 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। कई महत्वपूर्ण शहरी और ग्रामीण थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई
तबादला आदेश के अनुसार राजन कुमार को आजादनगर, संजय सुमन को सोनारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी, राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह, भूषण कुमार को घाटशिला और वीरेंद्र कुमार को मानगो थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई बदलाव किए गए हैं। बहरागोड़ा, बरसोल, श्यामसुंदरपुर, कमलपुर, कोवाली, मुसाबनी और डुमरिया थानों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को साइबर अपराध थाना और पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में नए थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर मालखाना का प्रभार लेने तथा निर्धारित समय में प्रभार नहीं सौंपने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।
P

