जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन टीओपी रोड पर सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे रहकर भीख मांगती थी और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी।
जानकारी के अनुसार, महिला डिवाइडर से नीचे गिर गई। गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वह डिवाइडर से किन परिस्थितियों में गिरी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

