दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के नरगंजो के पास 17 सितंबर को देवघर से बासुकीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 3 लोग घायल हुए।
पुलिस के मुताबिक ऑटो में कुल 6 श्रद्धालु सवार थे। मृतकों में रामाशंकर पांडा की मौके पर मौत हुई, जबकि दो अन्य ने दुमका और देवघर के अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
घायलों में से एक का इलाज देवघर सदर अस्पताल और दो का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका में किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

