जमशेदपुर। बिष्टुपुर पी रोड में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अमन किशोर के द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमन किशोर, दिनेश राय, चंदन सिंह, रवींद्र चौधरी समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजक अमन किशोर ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के बीच भोग वितरण का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

