रांची: झारखंड CID ने JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी JPSC और दो JSSC-CGL मामले से जुड़े हैं। चारों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
CID के अनुसार, JPSC मामले में जमशेदपुर के ऋतिक रोशन और रांची के पंकज प्रसून को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि दोनों को एक कोचिंग संचालक के संपर्क के जरिए परीक्षा में अनुचित लाभ मिला था।
वहीं JSSC-CGL मामले में कोडरमा के राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। CID का आरोप है कि दोनों ने परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने में मदद की। मामले की जांच अभी जारी है।

