जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर अब हो भाषा को स्थान देने की मांग तेज हो गई है। आदिवासी हो समाज महासभा ने रेलवे से मांग की है कि क्षेत्र के स्टेशनों के नाम वारंग चिति लिपि में भी लिखे जाएं।
महासभा का कहना है कि कोल्हान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग हो भाषा बोलते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन के नामपट्ट और यात्रियों के लिए होने वाली महत्वपूर्ण घोषणाओं में हो भाषा को शामिल किया जाना चाहिए।
संगठन ने रेलवे से मांग की है कि स्टेशन के नाम के साथ-साथ जरूरी यात्री सूचनाएं और घोषणाएं भी हो भाषा में उपलब्ध कराई जाएं। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ हो भाषा और उसकी लिपि वारंग चिति को बढ़ावा मिलेगा।
महासभा ने उम्मीद जताई है कि रेलवे इस मांग पर सकारात्मक कदम उठाएगा और कोल्हान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय भाषा को उचित स्थान मिलेगा।

