जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन, फेज-7 में सोमवार सुबह टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी संदीप पाल (62) ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे संदीप पाल अपने फ्लैट से छत की ओर गए। कुछ देर बाद उनके 10वीं मंजिल से नीचे गिरने की जानकारी सामने आई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदीप पाल अपनी बेटी को मुंबई छोड़ने के बाद से मानसिक तनाव में चल रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

