जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से करीब 330 लीटर महुआ शराब बरामद की।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती उर्फ पिंटू—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बोलेरो के अलावा दो मोबाइल फोन और ₹7,550 नकद भी बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, शराब को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

