जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने आज फिर कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन लोगों ने हत्याकांड से जुड़े शूटरों को ठहरने या छिपने में मदद की थी।
इससे पहले पुलिस ने मानगो के सहारा सिटी में भी छापेमारी की थी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों को साथ लेकर अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही है।
वहीं, मामले में अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने की जानकारी दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और शूटरों को किसने मदद पहुंचाई। जांच अभी जारी है।

