जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी करीब 11 दिन पहले एक युवक के साथ घर से चली गई और बाद में तीनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई।
पति के अनुसार, उसकी पत्नी पहले टीएमएच में काम करती थी, जहां उसकी पहचान जुगसलाई के रहने वाले एक युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के बाद पत्नी उसके साथ चली गई।
पति का कहना है कि उसे पत्नी के वापस आने की इच्छा नहीं है, लेकिन वह अपने तीनों बच्चों को सुरक्षित वापस चाहता है। उसने आरोप लगाया कि बच्चों को वापस लेने की कोशिश करने पर उसे धमकी भी दी गई।
मामले को लेकर पति एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से जांच कर बच्चों को वापस दिलाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

