आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को विद्यालय प्रांगण में महान शिक्षाविद भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती मीरा श्रीवास्तव के निधन के पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
शिक्षकों एवं अतिथियों के द्वारा केक कटिंग की गई एवं विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री पूजा सिंह जिन्होंने इस वर्ष कंपनी सेक्रेट्री की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 20 वां स्थान प्राप्त कर इस शहर के गौरव को बढ़ाया है वह इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा शिक्षक ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक हैं जिनके बताएं रास्ते पर चलकर ही हम सफलता पा सकते हैं मेरे सफलता के पीछे भी सर्वाधिक योगदान उन्हीं का रहा है।
एसके टिंबर के निर्देशक श्री जस्बी एवं चमकता आईना के संपादक श्री जयप्रकाश राय ने इस पावन और पुनीत अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजय सिंह को साल बढ़कर उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।
श्री जयप्रकाश राय ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हम सबों के लिए गर्व का दिन है हम उनके जयंती पर नमन करने का सौभाग्य हमें प्राप्त होता है उनके बताएं मार्ग पर ही चलकर सफलता पा सकते हैं शिक्षा ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षक हम विद्यार्थियों के बीच सौहार्द पूर्ण संबंध बनता है यही आज के दिन का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती पूर्वी घोष श्री अरविंद कुमार वर्कर्स कॉलेज संजीव सिंह लखन साहू जगन्नाथ उपाध्याय अपने विचार रखें बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की बच्चों के द्वारा इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अंशुल पाठक के द्वारा किया गया।

