जमशेदपुर। सुंदरनगर में गणेश पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को गणेश उत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सुंदरनगर में इस बार 13 से 18 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा के साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बच्चों और युवाओं के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह 8 बजे पूजा और कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। वहीं 18 सितंबर को गणेश प्रतिमा की झांकी के साथ विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।
गणेश उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है और आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

